B.A. Third Semester Hindi Question Paper

आज के इस लेख में हम ba third semester hindi question paper आपके साथ में शेयर करने वाले है| चलिए जानते ba second year third semester hindi gadya paper के बारे में |

B.A. II (Semester) Examination 2023
New Education Policy (NEP)
Hindi
Hindi Gadya (हिन्दी गद्य)

Time : Two Hours ] [Maximum Marks: 75

नोट- इस प्रश्नपत्र में तीन खण्ड “अ”, “ब” और “स” हैं। प्रत्येक खण्ड में वर्णित निर्देशों का पालन करते हुए प्रश्नपत्र हल कीजिए। अभ्यर्थियों को अपने उत्तर केवल दी गई उत्तर पुस्तिका में ही देना है। कोई अलग से उत्तर पुस्तिका (B कॉपी) उपलब्ध नहीं
कराई जाएगी।

खण्ड अ
(लघु-उत्तरीय प्रश्न )

नोट- सभी प्रश्न अनिवार्य है। निम्नलिखित प्रश्नों के उत्तर लघु उत्तरीय प्रश्नों के रूप में दीजिए। प्रत्येक प्रश्न 5 अंकों का है।

  1. (क) संस्मरण और रेखाचित्र के अन्तर को स्पष्ट कीजिए।

(ख) जीवनी और आत्मकथा क्या है ? स्पष्ट कीजिए।

(ग) ‘पाजेब’ कहानी का संक्षिप्त परिचय दीजिए।

(घ) ‘ध्रुवस्वामिनी’ नाटक की समस्या पर संक्षिप्त प्रकाश डालिए।

(ड़) रिपोर्ताज़ पर संक्षिप्त टिप्पणी लिखिए।

(च) भारतेन्दु हरिश्चन्द्र के व्यक्तित्व पर संक्षिप्त प्रकाश डालिए।

(छ) भारतीय एवं पाश्चात्य दृष्टि से आलोचना के प्रकार बताइए।

(ज) एकांकी के तत्वों पर संक्षिप्त प्रकाश डालिए।

(झ) ‘मित्रता’ निबन्ध का परिचय दीजिए।

खण्ड-ब
(दीर्घ-उत्तरीय प्रश्न)

नोट- प्रस्तुत खण्ड में चार दीर्घ उत्तरीय प्रश्न हैं जिनमें से एक प्रश्न करना अनिवार्य है। प्रत्येक प्रश्न 15 अंकों का है।

2. उपन्यास के तत्वों के आधार पर ‘झांसी की रानी’ उपन्यास की समीक्षा कीजिए। अथवा

3. हिन्दी निबन्ध के उद्भव और विकास पर विस्तृत प्रकाश डालिए। अथवा

4. ‘चन्द्रगुप्त’ के चरित्र चित्रण का उदाहरण सहित वर्णन कीजिए। अथवा

5. कहानी कला के तत्वों के आधार पर यशपाल कृत परदा’ कहानी पर प्रकाश डालिए।

खण्ड-स
(दीर्घ-उत्तरीय प्रश्न)

नोट- प्रस्तुत खण्ड में चार दीर्घ उत्तरीय प्रश्न हैं जिनमें से एक प्रश्न करना अनिवार्य है। प्रत्येक प्रश्न 15 अंकों का है।

6. यात्रावृत्तान्त के विभिन्न पहलुओं का वर्णन करते हुए राहुलसांकृत्यायन के यात्रा साहित्य पर सम्यक् प्रकाश डालिए। अथवा

7. डायरी विधा का परिचय देते हुए एक साहित्यिक की डायरी के आधार पर मुक्तिबोध के डायरी लेखन की विशेषताओं का विस्तृत वर्णन कीजिए। अथवा

8. जीवनी क्या है ? अमृतराय द्वारा लिखित ‘कलम का सिपाही’ की विस्तृत आलोचना कीजिए। अथवा

9. ‘गिल्लू’ रेखाचित्र के माध्यम से महादेवी वर्मा की भावुक, स्नेहिल व दार्शनिक भावनाओं को व्यक्त कीजिए।

Leave a Comment