IOT Real life Example | IOT Example in Real Life in Hindi

जैसा की आपको पता है कि IOT का पूरा नाम Internet of Things होता है , और आज के समय में IOT की demand भी ज्यादा है| इसलिए आज हम इस article में देखेंगे की आखिर IOT के real life examples क्या है(IOT real life example in hindi) और IOT का प्रयोग हम अपने दैनिक जीवन में कहाँ कहाँ करते है व इसका उपयोग Industrial level में कैसे होता है | तो चलिए देखते है IOT Example in Real Life in hindi |

iOT examples in real life in Hindi

IOT(Internet of Things) का प्रयोग विभिन्न sectors में किया जाता है| IOT को Home Automation, Smart city, Smart Transport System, Smart water System, Entertainment में व और भी काफी सेक्टर में किया जाता है| तो चलिए देखते है की यह सभी IOT को किस प्रकार से use करते है |

Home Automation

Iot Home Automation का एक बहुत अच्छा real life example है| हम Iot की मदद से अपने घर में लगे सभी इलेक्ट्रिक उपकरणों को कही से भी बैठकर control कर सकते है| इसे हम smart हाउस भी कहते है| Smart हाउस में लगे सभी उपकरण IOT की मदद से एक दुसरे के साथ जुड़े होते है और इन उपकरणों को ब्लूटूथ, wifi, voice command व और भी तरीके से कण्ट्रोल कर सकते | चूँकि इलेक्ट्रिक component को हम लगभग रोजाना उपयोग करते है इसलिए यह हमारे daily life का एक हिस्सा भी है | इसलिए home ऑटोमेशन IOT का एक real life example है|

Smart Cities

Iot का प्रयोग Smart cities को develop करने के लिए भी किया जाता है| Smart city में traffic को smart तरीके से हैंडल किया जाता है| कोई चालक यदि अपनी गाडी को park करना चाहता है , तो वह GPS के जरिये अपने निकटतम पार्किंग स्थानों की सूची प्राप्त कर सकता है , और इसके लिए उसे किसी से पूछने की जरुरत नहीं है | इस तरह Smart city भी IOT का एक Application है|

Health & Fitness

प्रत्येक व्यक्ति फिट रहना चाहता है, उसके लिए वह workout भी करता है| लेकिन कभी कभी वह शायद भूल जाता है कि आज उसको यह workout इतने समय करना है आज इतने किलोमीटर वाक करना है | इस संभी चीजो को properly करने के लिए market में काफी सारे Fitness band उपलब्ध है जिसको पहनने के बाद आपको आपके स्वास्थ से जुडी सभी जानकारियां मिल जाती है यदि आपको कोई छोटी समस्या है तो वह iot उपकरण आपको सुझाव भी दे सकता है| अब आप कह सकते है की आप IOT से घिरे हुए है| इसलिए हेल्थ और फिटनेस के मामले में IOT का अहम योगदान है| और यह IOT का एक real life example भी है|

Smart Greenhouses

IOT Embedded system के माध्यम से एक smart ग्रीनहाउस की न केवल निगरानी करता है बल्कि जलवायु को भी नियंत्रित करता है| ग्रीनहाउस में IOT सिस्टम में सेंसर temperature, आद्रता, दबाव(Pressure) प्रकाश स्तर की जानकारी प्रदान करते है| जिससे ग्रीनहाउस को कण्ट्रोल करना बहुत आसान हो जाता है|

इसे भी पढ़े

IOT के और भी बहुत सारे real life example है जैसे हम IOT को logistics, smart environment, Energy conservation, Entertainment में भी उपयोग कर सकते है|

Conclusion

हमें उम्मीद आपको Iot in real life example in hindi पोस्ट पसंद आई होगी | यदि आपका कोई सवाल या सुझाव है तो आप उसे comment के माध्यम से share कर सकते है | इस पोस्ट को अपने दोस्तों के साथ share जरुर करें |

1 thought on “IOT Real life Example | IOT Example in Real Life in Hindi”

Leave a Comment